Ram Madhav Satyapal Malik पर मानहानि की कार्रवाई करेंगे, पूर्व राज्यपाल को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला
Ram Madhav Satyapal Malik के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने 300 करोड़ के घूस मामले में नोटिस भेजा है। बीजेपी के पूर्व महासचिव राम माधव ने पूर्व राज्यपाल मलिक को क्यों नोटिस भेजा? क्या है पूरा मामला? जानिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हस्ती और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व महासचिव राम माधव ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मानहानि (Defamation) का नोटिस भेजा है।
हेल्थ इंश्योरेंस और मोटी रकम से जुड़ा है मामला
सत्यपाल मलिक ने माधव पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े मामले में उनपर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस मामले में 300 करोड़ रुपये के रिश्वत की पेशकश का भी आरोप लगा। जानिए क्या है पूरा मामला
माधव ने पूर्व राज्यपाल को नोटिस भेजा
मानहानि के इस मामले में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारी राम माधव ने अपने वकील के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक को नोटिस भेजा है।

300 करोड़ रुपये की रिश्वत
मलिक पर आरोप है कि 8 अप्रैल को एक साक्षात्कार में उन्होंने मानहानि वाली टिप्पणी की। मलिक की टिप्पणी में माधव पर 300 करोड़ रुपये की रिश्वत ऑफर करने का आरोप है।
राज्यपाल को प्रभावित करने का प्रयास
जम्मू कश्मीर में राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक का कहना है कि स्वास्थ्य बीमा योजना के सौदे पर राज्यपाल को प्रभावित करने की कोशिश करते हुए उन्हें 300 करोड़ रुपये का किकबैक यानी घूस ऑफर किया गया।












Click it and Unblock the Notifications