महबूबा मुफ्ती ने केंद्र के सामने रखी मांग, समाधान के लिए पाकिस्तान से भी करनी चाहिए बातचीत

श्रीनगर, जून 22। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए गुपकर अलाइंस के प्रमुख दल राजी हो गए हैं। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख दलों ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सर्वदलीय मीटिंग में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई और आखिर में तय हुआ कि सभी दल पीएम की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को फिर से दोहराया।

Recommended Video

    Jammu Kashmir पर PM Modi की बैठक से पहले Mehbooba Mufti ने Pakistan को लिया नाम | वनइंडिया हिंदी
    mehbooba mufti

    पाकिस्तान से भी बातचीत करे केंद्र सरकार- महबूबा मुफ्ती

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम पीएम के सामने ये मांग रखेंगे की आर्टिकल 370 को फिर से बहाल किया जाए। इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम कभी भी बातचीत के खिलाफ नहीं रहे हैं, केंद्र को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए और पाकिस्तान से समाधान के लिए बातचीत करनी चाहिए। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब तालिबान से बात की जा सकती है तो फिर जम्मू कश्मीर में बातचीत क्यों नहीं हो सकती। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम आर्टिकल 370 की बहाली को लेकर बिल्कुल भी समझौता नहीं करेंगे।

    फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई थी मीटिंग

    महबूबा मुफ्ती ने कहा कि गुपकर गठबंधन के नेता 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने विचारो को रखेंगे और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर दबाव बनाएंगे। आपको बता दें कि फारुक अब्दुल्ला के आवास पर हुई इस मीटिंग में पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और माकपा के नेता शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+