महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'पाकिस्तानी क्रिकेट जीत का जश्न मनाने वाले गिरफ्तार कश्मीर छात्रों को रिहा करें'

महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'पाकिस्तानी क्रिकेट जीत का जश्न मनाने वाले गिरफ्तार कश्मीर छात्रों को रिहा करें'

मुंबई, 28 अक्टूबर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार (28 अक्टूबर) को आगरा के एक कॉलेज से गिरफ्तार किए गए कश्मीरी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की है। आगरा के कॉलेज के छात्र पर कथित तौर टी20 विश्व कप क्रिकेट मैच में भारत के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया था। जिसके बाद छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा, "जम्मू और कश्मीर के भीतर और बाहर कश्मीरी छात्रों पर कार्रवाई निंदनीय है। दो साल के दमन के बाद जम्मू-कश्मीर में स्थिति भारत सरकार के लिए एक आंख खोलने वाली होनी चाहिए और पाठ्यक्रम में सुधार की ओर ले जानी चाहिए। भाजपा की छद्म देशभक्ति भारत के विचार की अवहेलना करती है। इन छात्रों को तुरंत रिहा करें।''

Mehbooba Mufti

Recommended Video

    IND vs PAK T20: Mehbooba Mufti ने गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों की रिहाई की मांग की | वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश की पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के आगरा में राजा बलवंत सिंह प्रबंधन तकनीकी परिसर के छात्रों के खिलाफ बुधवार (27 अक्टूबर) शाम को जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने और पाकिस्तान के पक्ष में नारा लगाने के आरोपी आगरा के तीनों कश्मीरी छात्रों को बुधवार (27 अक्टूबर) को जगदीशपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

    पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आगरा कॉलेज के अधिकारियों के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में कोई राष्ट्र विरोधी नारे नहीं लगाए गए थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कॉलेज के अधिकारियों ने कथित तौर पर "उन पर दबाव बनाने" के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+