'G-20 को BJP ने किया हाईजैक', महबूबा ने कसा PM मोदी पर तंज

बेंगलुरु में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बीजेपी ने जी-20 को हाईजैक कर लिया है, उन्होंने लोगों को कमल से बदल दिया है।

Mehbooba Mufti

भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर G-20 को हाईजैक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जी-20 देश का इवेंट है। लेकिन, बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है, उन्होंने लोगों को कमल से बदल दिया है। लोगों को देश से जुड़ा होना चाहिए था, किसी पार्टी का नहीं।

आगे महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि SAARC(दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ) है, जो हम इस क्षेत्र में अपने देश का नेतृत्व स्थापित करेंगे। सार्क शिखर सम्मेलन क्यों नहीं करें और हमारी समस्या का समाधान करें।

आपको बता दें कि G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत साल 2013 से कर रहा है। इस साल भारत इसका अध्यक्ष भी है। अपनी अध्यक्षता के तहत भारत ने अन्य देशों बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात को आमंत्रित किया है।

अनुच्छेद 370 बहाल न हुआ तो...

महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि जब तक जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल नहीं होता है, तब तक वो विधानसभा चुनाव नहीं लडेंगी। आरोप यह भी है कि सरकार राज्य चुनाव नहीं करवाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+