जम्मू कश्मीर के अंवतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर, एक दहशतगर्द हुआ ढेर
श्रीनगर, फरवरी 07। जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा जिले के नंबल इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में अभी तक 1 आतंकी को मार गिराया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, "अवंतीपोरा के नंबल इलाके में एनकाउंटर जारी है, ऑपरेशन में पुलिस भी शामिल है। एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान इलाके में जारी है।

2 दिन पहले लश्कर ए तैयबा के मारे गए थे 2 आतंकी
आपको बता दें कि 2 दिन पहले भी घाटी में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इन दोनों आतंकियों में से एक इखलाक हाजम हसनपोरा इलाके में कांस्टेबल अली मुहम्मद गनी की हत्या में शामिल था। इखलाक हाजम को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के जकुरा में मार गिराया था। इखलाक के पास सुरक्षाबलों को दो पिस्तौल समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications