पुलवामा में सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकी हमला, फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद
श्रीनगर, अक्टूबर 02। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने CRPF के काफिले पर हमला किया है। इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि CRPF का एक अन्य जवान घायल है। घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह हमला पुलवामा जिले के पिंगलाना इलाके में हुआ है।

आतंकियों ने घात लगाकर की फायरिंग
राज्य पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, "आतंकियों ने पिंगलाना में CRPF और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर गोलीबारी कर दी, इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है।" यह जानकारी कश्मीर जोन पुलिस की ओर से किए गए एक ट्वीट में दी गई है। वहीं सुरक्षाबलों ने घायल जवान को अस्पताल पहुंचाकर पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications