अगर जम्मू-कश्मीर के 50% लोगों ने NOTA का बटन दबाया, तो राजनीति से लूंगा संन्यास- उमर अब्दुल्ला
Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यपाल मनोज सिन्हा के किए दावे पर चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर जम्मू-कश्मीर के 50% लोगों ने चुनाव में नोटा का बटन दबाया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। उमर अब्दुल्ला ने यह बात राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा कश्मीर में चुनाव कराने को लेकर किए गए सर्वे पर कहा।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 80 फीसदी लोग वोट नहीं डालना चाहती। इस पर उमर अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि कश्मीर में 80 छोड़िए, 8 छोड़िए, 0.8 फीसदी आबादी भी आप नहीं दिखा सकोगे जो चुनाव न चाहती हो। उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'अगर 80 प्रतिशत लोग इलेक्शन नहीं चाहते तो वह पोलिंग को जाकर नोटा का बटन दबाएं. अगर जम्मू कश्मीर के 50 फीसदी लोगों ने बटन दबाया तो मैं सियासत छोड़कर राज्यपाल की ताजपोशी करूंगा।

लोग अपना गुस्सा बटन दबाकर निकालना चाहते हैं: उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 'कहां हैं वह 80% लोग जो इलेक्शन नहीं चाहते हैं क्योंकि मुझे ऐसे प्रतिशत लोगों में गुस्से और नाराजगी के अलावा कुछ नहीं दिखता'। गाड़ी बंगला में रहने वाले बेशक चुनाव नहीं चाहते बाकि जनता चुनाव चाहती है और अपना गुस्सा बटन दबाकर निकलना चाहती है।
डबल इंजन सरकार के झूठे वादे से कश्मीर की जनता नाराज
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि डबल इंजन सरकार के झूठे वादे से कश्मीर की जनता नाराज है। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई की हालत आप सबके सामने है। रोज किसी न किसी चीज के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। जहां भी रोजगार निकलता है वहां पर धांधली होती है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के हालात आप सबके सामने हैं।












Click it and Unblock the Notifications