जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल आकाश मेहता की मौत, उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 17 फरवरी को एक आतंकी हमले में घायल हुए ढाबा मालिक के बेटे की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बता दें कि आतंकियों ने 17 तारीख को कृष्णा ढाबे के मालिक के बेटे आकाश मेहता को गोली मार दी थी। तभी से आकाश का इलाज SMHS में चल रहा था, लेकिन रविवार को आकाश ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि आकाश को आतंकियों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब वो अपने ढाबे के काउंटर पर बैठे हुए थे।

उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख
आकाश की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि आकाश की मौत की खबर से काफी दुख पहुंचा है, एक बहादुर लड़का जिंदगी की जंग हार गया। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में ताकत मिले।
वेंटिलेटर पर था आकाश
आपको बता दें कि आकाश पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती था। आकाश को वेंटिलेटर पर रखा हुआ था, लेकिन रविवार को उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। आकाश पर हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन मुस्लिम जनाब फोर्स ने ली थी। इस आतंकी संगठन की स्थापना 1990 में हुई थी।
गिरफ्तार हो गए थे तीनों आतंकी
आकाश पर गोली चलाने वाले तीनों दहशतगर्दों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान सुहैल अहमद मीर निवासी नौगाम, ओवैस मंजूर सोफी निवासी डंगरपोरा और विलायत अजीज मीर निवासी के रूप में हुई थी। गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने खुलासा किया गया था कि उन्होंने संगठन के कमांडर गाजी के आदेश पर आकाश पर हमला किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकियों की ये कोशिश थी कि इस ढाबे पर हमला करके यहां टूरिस्ट एक्टिविटिज को बाधित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications