'चुनाव आयोग से कोई उम्मीद नहीं', उमर अब्दुल्ला ने की J&K में एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव कराने की मांग
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र बहाल करने में विफल रही है। शनिवार को अपने बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से कोई आशा या अपेक्षा नहीं है क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाल करने में विफल रहा है।
उमर ने चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले एक दशक से जम्मू-कश्मीर में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हुआ है। आज ईसीआई नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।
यह भी देखें: 'कभी नहीं बनता इंडिया ब्लॉक का हिस्सा..', सीट शेयरिंग पर फूटा उमर अब्दुल्ला गुस्सा, लालू पर भी बोले

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ईसीआई से "कोई उम्मीद नहीं" है। उन्होंने कहा, "ईसीआई का मिशन देश में लोकतंत्र को बहाल करना है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 10 वर्षों में कोई चुनाव नहीं हुआ है।"
उन्होंने कहा, ''पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'एक राष्ट्र और एक चुनाव' के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तावित की है। अगर आप इसे जम्मू-कश्मीर से शुरू नहीं कर सकते, तो किसी को क्या उम्मीद करनी चाहिए।"
यह भी देखें: 'PM मोदी के लिए जुटाई गई भीड़ में कोई अपनी मर्जी से शामिल नहीं होगा...', उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप
उन्होंने आगे कहा, "हमारे (जम्मू-कश्मीर के) विधानसभा चुनाव होने हैं। यह एक सुनहरा मौका है, उन्हें (ईसीआई को) यूटी में लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों की तारीखों की घोषणा करने दीजिए।''
जब उमर से पूछा गया कि क्या पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (पीएजीडी) की अगले सप्ताह कोई बैठक होने वाली है, तो उन्होंने कहा, ''मेरा पीएजीडी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं गठबंधन का सदस्य नहीं हूं और यह सवाल पीएजीडी के पदाधिकारियों से पूछा जाना चाहिए।"
यह भी देखें: उमर अब्दुल्ला ने INDIA ब्लॉक में सख्त किए तेवर, कश्मीर में सीट बंटवारे पर कांग्रेस-पीडीपी को अल्टीमेटम!
उमर ने कहा कि वो नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य हैं, अगर पीएजीडी की कोई बैठक होनी है तो उसकी जानकारी फारूक अब्दुल्ला से लेनी चाहिए। उम्र अब्दुल्ला ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि एनसी कश्मीर की सभी तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी लेकर उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। उन्होंने कहा, "कोई भी हमें मजबूर नहीं कर सकता। जब भी हमें लगेगा कि हमें ऐसा करना चाहिए, हम अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे।''
यह भी देखें: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर, राम मंदिर बनवाकर भाजपा ने पूरे किए संकल्प- प्रहलाद सिंह पटेल












Click it and Unblock the Notifications