'PM मोदी के लिए जुटाई गई भीड़ में कोई अपनी मर्जी से शामिल नहीं होगा...', उमर अब्दुल्ला का बड़ा आरोप
PM Modi Srinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर दौरे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है। उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि 'तानाशाही' जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए हर संभव कोशिश की है।
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भीड़ सुनिश्चित करने के लिए हर तरह की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर ऐसा करने में कभी सफल नहीं होगी।

'पीएम मोदी को सुनने के लिए इकट्ठा हुई ऐतिहासिक भीड़...'
उमर अब्दुल्ला ने 06 मार्च को ट्वीट करते हुए कहा कि, "कल (आज) गोदी मीडिया और एजेंसियां श्रीनगर में पीएम मोदी को सुनने के लिए इकट्ठा हुई 'ऐतिहासिक भीड़' के बारे में बात करेंगी। वे आसानी से यह बताना भूल जाएंगे कि वहां लगभग कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से शामिल नहीं होगा। तानाशाही जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रधानमंत्री को भीड़ देने के लिए हर संभव कोशिश की है...क्योंकि भाजपा प्रशासन के बिना जम्मू-कश्मीर में कुछ भी प्रबंधित नहीं कर सकती है।''
उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी की रैली को लेकर किया ये बड़ा दावा
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, हजारों सरकारी कर्मचारियों को रैली वाली जगपर ले जाने के लिए सुबह होने से पहले चुनिंदा स्थानों पर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा, ''कर्मचारियों, पुरुषों और महिलाओं दोनों को सुबह 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच जमा देने वाले तापमान में जमा होने के लिए कहा जा रहा है, ताकि कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा जा सके। यह भागीदारी वैकल्पिक नहीं है, यह अनिवार्य है। जो कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं उपस्थित न होने पर उनके विभाग प्रमुखों द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की धमकी दी गई है।''
उमर अब्दुल्ला भड़के 'गोदी मीडिया' पर
उमर अब्दुल्ला ने यह भी दावा किया कि कई प्राइवेट स्कूलों को रैली के लिए कर्मचारियों को ले जाने के लिए अपनी बसें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने दावा किया, "डीपीएस जैसे प्राइवेट स्कूलों ने इन सभी कर्मचारियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए अपनी बसों को लाने के लिए कहा गया है। मेरे पास विभाग के विवरण, पते और मोबाइल नंबर और परिवहन विवरण के साथ हजारों लोगों की सूची है। यह नया जम्मू-कश्मीर है, लेकिन जैसा मैंने कहा कि गोदी मीडिया इसकी रिपोर्ट नहीं करेगा। वे 'तीन परिवार', 'विकास का नया युग' पसंद करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications