'कभी नहीं बनता इंडिया ब्लॉक का हिस्सा..', सीट शेयरिंग पर फूटा उमर अब्दुल्ला गुस्सा, लालू पर भी बोले
लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में विपक्षी एकता यानी की इंडिया ब्लॉक के घटक दलों के बीच का असंतोष निकल कर सामने आ रहा है। जिस दिन से इंडिया ब्लॉक का गठन हुआ था उसी दिन से लगातार इसके घटक दल के नेता आपस में ही टकराते नजर आ रहे हैं।
सीट शेयरिंग को लेकर गठबंधन की पार्टियों के बीच अनबन देखने को मिलती रही है। इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने गठबंधंन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब्दुल्ला का कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि ऐसे हालात होने वाले हैं तो वो कभी I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल नहीं होते।

सीट शेयरिंग को लेकर जम्मू-कश्मीर एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा, "मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि जो पार्टी नंबर 3 पर है उसे सीट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। आज पीडीपी के साथ कितने लोग हैं जो उसे तीसरे स्थान पर ले आये? अगर मुझे इंडिया गठबंधन में शामिल होने से पहले बताया गया होता कि हमें गठबंधन के किसी अन्य सदस्य के लिए खुद को कमजोर करना होगा, तो मैं कभी भी इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होता...।"
गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के बीच असंतोष सत्तारूढ़ बीजेपी का पलड़ा और ज्यादा भारी करती है। बता दें, बीते कुछ दिनों से उमर अब्दुल्ला के पिता और जम्मू-कश्मीर एनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के एकबार फिर बीजेपी को सपोर्ट करने को लेकर चर्चाएं तेज थी। इस बीच उमर अब्दुल्ला के बयान ने आग में घी का काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राजद प्रमुख लालू यादव की हालिया 'नो-फैमिली' टिप्पणी पर कमेंट हुए, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मतदाता ऐसे बयानों से प्रभावित नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से विपक्ष को कभी कोई फायदा नहीं हुआ है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं कभी भी ऐसे बयानों के पक्ष में नहीं था और हमें उनसे कभी कोई फायदा नहीं हुआ। मतदाता ऐसी बातों से प्रभावित नहीं होते हैं, वे जानना चाहते हैं कि वर्तमान में वे जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं उनका समाधान कैसे होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "हम इस तरह के बयान देकर सेल्फ-गोल करते हैं और (पीएम) मोदी को स्कोर करने की अनुमति देते हैं। हमें लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए।' चौकीदार, अडानी-अंबानी, राफेल, परिवार...ये चीजें काम नहीं करतीं।"
रविवार को पटना में पार्टी की 'जन विश्वास महारैली' में बोलते हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए उन पर धर्म की आड़ में नफरत फैलाने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications