J&K: G20 की बैठक से पहले नापाक साजिश का पर्दाफाश, कुपवाड़ा में NIA ने अरेस्ट किया जैश का आतंकी
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। एनआई ने जैश के एक आतंकी को ऐसे समय में पकड़ा जब श्रीनगर मं जी 20 देशों की अहम बैठक शुरू होने जा रही।

J&K: जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आतंकी की पहचान कुपवाड़ा जिले के मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई। एनआईए ने बताया कि आतंकी संगठन का सदस्य आतंकियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के लिए बनाई जा रही योजना का हिस्सा है। पूछताछ में पता चला कि वो आतंकी संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेना के खिलाफ साजिश की योजना बना रहा था। जांच एजेंसी ने आतंकी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जब श्रीनगर में जी 20 देशों की अहम बैठक होने जा रही है।
श्रीनगर में 22 से 24 मई के बीच होने वाली जी 20 देशों के प्रतिनिधियों की बैठक को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद ये पहला मौका होगा जब जी20 देशों के सदस्य कश्मीर का दौरा कर रहे हैं।
बता दें कि आतंकी संगठन ने कश्मीर में शांति से चिढ़ हो रही है। उन्होंने इससे पहले राज्य में जी 20 की बैठक को लेकर चेतावनी दी थी। ऐसे में घाटी में केंद्रीय गृह मंत्रालय की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वहीं पाकिस्तान शुरू से ही कश्मीर में होने वाले जी 20 बैठक का विरोध कर रहा है। चीन और तुर्की ने इस बैठक से अलग कर लिया है। इस बीच इस बैठक को लेकर सीमा पार से जम्मू कश्मीर साजिश रचे जाने का इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रमुख आतंकी समूहों ने श्रीनगर और कश्मीर में एक बड़े आतंकवादी हमले की प्लानिंग की है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक बैठक भी की गई, जिसमें आईएसआईएस ने भाग लिया था। बैठक की अध्यक्षता आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISI) की ओर से कर्नल शायान ने की।












Click it and Unblock the Notifications