जम्मू कश्मीर: बारामूला में पकड़ा गया बड़ा आतंकी मॉड्यूल, भारी मात्रा में हथियारों समेत 12 लोग गिरफ्तार

श्रीनगर, जून 19। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को स्टेट पुलिस ने एक बहुत बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका सीधा संबंध आतंकी संगठनों से बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और असलहा बारूद बरामद किए हैं।

Baramulla

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Baramulla Narco-terror module का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    ये सामान किया गया बरामद

    नार्को टेरर के इस मॉड्यूल के पास से सुरक्षाबलों ने हेरोइन के 11 पैकेट, हथियार और कारतूस के साथ-साथ कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा इनके पास से 10 ग्रेनेड, चार पिस्टल और काफी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही 21.5 लाख कैश, एक लाख रुपये का एक चेक भी बरामद हुआ है।

    कई आतंकी संगठनों के खुल सकते हैं राज

    इंडिया टुडे से बातचीत में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि इन संदिग्धों के पास से एक ट्रक, एक वर्ना कार और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। इस बड़ी कामयाबी के बाद सुरक्षाबलों ने संभावना जताई है कि इस मॉड्यूल के पकड़े जाने से कई आतंकी संगठनों के राज और उनकी गतिविधियों के बारे में पता चल सकता है।

    घाटी में फिर से आतंकी गतिविधियां हुई एक्टिव

    आपको बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को नौगांव इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया था। मारे गए आतंकी का नाम उजैर अशरफ डार था। उसके पास से 1 पिस्टल, 1 गोला बारूद की मौगजीन, 6 राउंड और 2 ग्रेनेड बरामद हुए थे। इससे पहले सोपोर में पुलिस और CRPF की टीम पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए थे और दो नागरिक मारे गए थे। इस हमले को लश्कर ए तैयबा ने अंजाम दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+