सांसद सिमरनजीत सिंह के जम्मू- कश्मीर में प्रवेश से रोक, कठुआ बार्डर पर समर्थकों ने लगाया जाम

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर जा रहे पंजाब के सांसद सिमरनजीत सिंह मान को जम्मू कश्मीर पुलिस ने लखनपुर बार्डर पर रोक लिया। इसको लेकर गुस्साए सांसद के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। कठुआ बॉर्डर पर पहुंचे उन्होंने जमकर बवाल काटा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने वहां धारा 144 लागा दी है।

Simranjit Singh Mann

पंजाब के सांसद सिमरजीत सिंह मान अकाली दल के नेता हैं। वो अक्सर अपने बयानों का कारण विवादों में रहते हैं। उन्हें खालिस्तान समर्थक माना जाता है। जम्मू कश्मीर में उनके प्रवेश को लेकर एसएसपी कठुआ ने नोटिस जारी किया था। जिसमें कहा गया कि पंजाब के संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान के कठुआ में प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश पुलिस को दिया गया और कहा कि उनकी यात्रा से 'सार्वजनिक शांति में अशांति पैदा करने की संभावना है'।

एसएसपी कठुआ के आदेश पर कठुआ प्रशासन ने लखनपुर में ही रोक दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रवेशद्वार पर धरने पर बैठे मान के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद को इस प्रकार से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। सोमवार देर शाम को कठुआ प्रवेशद्वार पर प्रशासन ने अशांति की आशंका को देखने हुए धारा 144 लागू कर दी है। इलाके में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+