कश्मीर भारत के संविधान से जुड़ा था, लेकिन भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया: महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला किया है। महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर भारत के संविधान के जरिए जुड़ा था। लेकिन इन लोगों ने संविधान को बर्बाद कर दिया है। भारत भारतीय जनता पार्टी का नहीं है। जबतक आप लोग कश्मीर के मुद्दे का हल नहीं करते हैं आपको कोई भी परिणाम नहीं मिलेगा, फिर आप चाहे जितनी सेना यहां भेज दीजिए। महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बयान दिया।

Mehbooba Mufti

Recommended Video

    Jammu Kashmir : Mehbooba Mufti की केंद्र सरकार को खुली चुनौती | वनइंडिया हिंदी |*Politics

    गौर करने वाली बात है कि महबूबा मुफ्ती को उनसे उनका सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। दूसरी बार महबूबा मुफ्ती को यह नोटिस दिया गया है। उन्हें नोटिस देकर कहा गया है कि 24 घंटे के भीतर आप सरकारी आवास को खाली कर दीजिए। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के खानबल इलाके में स्थित हाउसिंग क्वार्टर को खाली करने के लिए अधिकारियों ने महबूबा मुफ्ती को निर्देश दिया है।

    महबूबा मुफ्ती के अलावा तीन और अन्य पूर्व विधायकों को सरकारी आवास खाली करने को कहा गया है। इससे पहले महबूबा मुफ्ती को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन जब उन्होंने नोटि मिलने के बावजूद घर खाली नहीं किया तो उन्हें फिर से नोटिस दिया गया है। इससे पहले अक्टूबर माह में घर खाली करने का नोटि दिया था, उस वक्त महबूबा मुफ्ती को 7 दिन का समय दिया गया था। गौर करने वाली बात है कि महबूबा मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद 2005 से इस घर में रह रहे थे, उन्हें यह घर आवंटित किया गया था। इसके बाद मुफ्ती सईद की मृत्यु के बाद महबूबा मुफ्ती प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं और 2016 से 2018 के बीच जब वह मुख्यमंत्री थीं तब भी वह इसी घर में रहती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+