Avalanche In Kashmir: सोनमर्ग में आया भारी हिमस्खलन, देखें Video
Avalanche In Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से हिमस्खलन आ रहा है। जिसकी वजह से लोग दहशत में आए गए हैं। शनिवार को भी सोनमर्ग में हिस्खलन आया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में इस वक्त लगभग हर दिन बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से सड़कों पर फिसलन भी बढ़ गई है। यही वजह है कि लोग आसपास के इलाकों में रोजमर्रा के कार्य और घूमने के लिए पैदल ही निकल रहे हैं। इसी बीच शनिवार को सोनमर्ग में एक विशाल हिमस्खलन को कैमरे में कैद किया गया। यह लोकप्रिय हिल स्टेशन में पिछले दो दिनों में दूसरी घटना है। इससे पहले भी इस हिल स्टेशन पर हिमस्खलन आ चुका है।
#WATCH | J&K: A low-intensity avalanche has hit the Sarbal area in Ganderbal. No casualties were reported.
— ANI (@ANI) January 14, 2023
(Video Source: Locals) https://t.co/11wu9Bv88W pic.twitter.com/AlW0a9eAQk
वीडियो के मुताबिक हिमस्खलन एक निर्माण कंपनी के बैरक के पास हुआ। जिससे यहां काम करने वाले श्रमिकों में भारी दहशत फैल गई। जोजिला सुरंग का निर्माण कर रही निर्माण कंपनी के महाप्रबंधक हरपाल सिंह ने कहा कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई है।
Recommended Video

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सोनमर्ग में हिमस्खलन आया था। जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। यह हिमस्खलन सोनमर्ग में बालटाल क्षेत्र के पास आया था। आपको बता दें कि बालटान क्षेत्र मध्य कश्मीर में गांदरबल जिले में स्थित है।
इससे पहले अधिकारियों ने शुक्रवार को भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई कलां' की चपेट में है। बता दें कि चिल्लई कलां 40 दिनों का सबसे कठोर मौसम होता है। इस दौरान सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।
वहीं, दावा यह भी किया गया है कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज के जुर्नियाल गांव तुलैल इलाके में भी एक हिमस्खलन आया था। हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इस बात की पुष्टि संबंधित अधिकारियों ने भी की है। आपको बता दें कि हिमस्खलन को कश्मीर के 12 जिलो में अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में MSMEs के पास जल्द ही होंगी लो-कार्बन तकनीकें












Click it and Unblock the Notifications