Tsewang Murop: कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप सड़क हादसे में शहीद, वीर चक्र से थे सम्मानित

मेजर त्सेवांग को वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कोर कमांडर उनके घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।

कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप
Photo Credit:

Major Tsewang Murop: कारगिल युद्ध के नायक सूबेदार मेजर त्सेवांग मुरोप रविवार को शहीद हो गए। मेजर त्सेवांग मुरोप सड़क हादसे में शहीद हो गए। उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली ने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मेजर मुरोप के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वे भारतीय सेना की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने उनके पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुरोप अशोक चक्र (सेवानिवृत्त) से मिलकर दुख जताया।

अधिकारियों ने बताया कि कारगिल युद्ध के हीरो मेजर त्सेवांग मुरोप शहीद हो गए। उन्होंने लेह के पास हुए सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी। उन्होंने मुरोप के पिता नायब सूबेदार चेरिंग मुरोप समेत परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बढ़ाया। कहा कि सेना उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Recommended Video

    PM Modi ने Kargil में जवानों को सुनाई जोशीली कविता | वनइंडिया हिंदी | *News

    वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया था। शुक्रवार को सुरक्षा बलों और पुलिस जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराया था। पुलिस ने 200 से ज्यादा एके राइफल के राउंड, तीन मैगजीन, दो चाइनीज टाइप के ग्रेनेड और दवाइयां, खाने का सामान बरामद किया था।

    भारतीय सेना ने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तंगधार में में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी का सफाया कर दिया था। उसके पास से दो एके राइफलें, तीन पिस्तौल और अन्य युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई थी।

    सुरक्षा बलों ने तंगधार सेक्टर के आसपास संदिग्ध गतिविधि का पता लगा था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकी ने फायरिंग कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ में एक घुसपैठिया ढेर हो गया।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी सेना प्रमुख से राष्ट्रपति तक, कैसे रहा परवेज मुशर्रफ का सफरनामा, कारगिल युद्ध की रची थी साजिश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+