जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, 2 की मौत, 13 घायल
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पाडर इलाके में यात्रियों से भरी टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में में 15 दिन का एक नवजात बच्चा भी है। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार गाड़ी की कुल क्षमता 7 यात्रियों की थी, लेकिन इसमे 15 यात्रियों को बैठाया गया था।
जानकारी के अनुसार सूमो गुलाबगढ़ से हक्कू जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी पलाली इलाके में खाई में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव के लिए पहुंची। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनकी पहचान दया कृष्ण और 15 दिन के बच्चे अंजन कुमार के तौर पर हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को किश्ववाड़ के अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं इस हादसे में घायलों की पहचान मस्त राम, आशा देवी, दौलत राम, कविता देवी, बेबी, बोध राज, मेला राम, भूरी देवी, धीरज राणा, सविता देवी, हरनाम सिंह, आदविक राणा, अंजन कुमार के तौर पर हुई है।












Click it and Unblock the Notifications