जम्मू कश्मीर के बडगाम में बड़ा हादसा, BSF जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 32 घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के ब्रेल वॉटरहेल इलाके में चुनाव ड्यूटी में लगी एक बस पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कुल तीन जवानों की जान चली गई। जबकि जवान 32 घायल हो गए, जिनमें से छह को गंभीर चोटें आईं हैं।
हादसा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ब्रेल वाटरहेल इलाके में हुआ। पहाड़ी क्षेत्र में चुनाव ड्यूडी में लगाई एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएसएफ के 32 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायलों में बस का ड्राइवर भी शामिल है। इस बड़े हादसे में तीन जवानों की जान चली गई।

जानकारी के मुताबिक, पांच बसों का काफिला सड़क से जा रही थी, आखिरी बस अनियंत्रित हो गई और करीब 40 फीट गहरे इस गड्ढे में गिर गई।












Click it and Unblock the Notifications