कुलगाम मुठभेड़: जम्मू कश्मीर में पांच आतंकी ढेर, अंतिम चरण में ऑपरेशन, जानिए बड़े अपडेट

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जारी संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अब तक कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। इस ऑपरेशन में सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल शामिल हैं। अब तक पांच आतंकियों को ढेर किया जा चुका है।

Kulgam muthbhed updates

आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी है, जहां आतंकवादी फंसे हुए हैं, लेकिन ऑपरेशन रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया है। कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रात भर की शांति के बाद शुक्रवार तड़के गोलीबारी हुई।

बता दें कि अनंतनाग के गारोल जंगलों में 13 सितंबर के ऑपरेशन के बाद से दक्षिण कश्मीर में यह एक बड़ा उग्रवाद विरोधी अभियान है, जिसमें एक सप्ताह तक चले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के चार जवान और दो आतंकवादी मारे गए थे। सेना ने कहा कि इससे पहले, 15 नवंबर, बुधवार को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया था।

आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की है। वहीं सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकियों को घेर रखा था। इनमें एक विदेशी आतंकी है। बाकी शोपियां जिले के रहने वाले हैं। घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की। पहले ये आतंकी एक ही मकान में छिपे थे, लेकिन बाद में दो गुटों में बंट गए और दो मकानों में ठिकाना लिया। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों ने कंटीले तारों से घेर लिया है ताकि आतंकी भाग न जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+