Pahalgam Terror Attack: भारत में जेडी वेंस की मौजूदगी, तहव्वुर राणा की कस्टडी से बौखलाहट! हमले का क्या मकसद?
Kashmir Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025, एक ऐसा दिन जो भारत की कूटनीतिक ताकत और सुरक्षा पर एक साथ सवाल छोड़ गया। एक तरफ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ जयपुर में भारत की संस्कृति और परंपरा का अनुभव कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकियों की बर्बर फायरिंग हुई।
इस हमले में कर्नाटक के मंजूनाथ की हत्या कर दी गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। मृतक मंजूनाथ की पत्नी ने बताया कि आतंकी ने गोली मारने से पहले कहा - 'जाओ मोदी को बता देना'। यह बयान इस पूरे मामले को एक खतरनाक राजनीतिक और रणनीतिक संकेत में बदल देता है।

तो क्या ये हमला सिर्फ टूरिस्ट्स को डराने के लिए था? शायद नहीं। इस हमले को महज एक आतंकी हिंसा की घटना मानना बड़ी भूल होगी। इस हमले के पीछे छिपे मकसद कहीं ज्यादा सुनियोजित, रणनीतिक और अंतरराष्ट्रीय फोकस खींचने वाले हैं।
जेडी वेंस की भारत यात्रा - अमेरिका को सीधा संदेश?
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत में मौजूद हैं। आतंकियों को यह पता था कि इस वक्त अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत पर निगाहें जमाए हुए है। ऐसे में हमला करने से दुनिया की नजर कश्मीर की अस्थिरता पर जाती है।
- अमेरिका को 'आपके दोस्त भारत में भी हम पहुंच सकते हैं' जैसा खतरा दिखाने की कोशिश।
- भारत-अमेरिका सहयोग, खासकर डिफेंस और इंटेलिजेंस एंगल को चुनौती देने की रणनीति।
Tahawwur Rana Custody: तहव्वुर राणा की कस्टडी से बौखलाहट
26/11 हमलों का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा आखिरकार भारत को प्रत्यर्पित कर दिया गया। यह पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है।
- अब भारत के पास राणा से कई बड़े खुलासे करवाने का मौका है।
- पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठन इस स्थिति में 'एक्शन में रिएक्शन' देना चाहते हैं।
- ऐसे हमले राणा की गिरफ्तारी का मनोवैज्ञानिक और प्रतीकात्मक बदला हो सकते हैं।
- ISI व अन्य पाकिस्तान-समर्थित आतंकी संगठन भयभीत हैं कि राणा कई नाम उगल सकता है।
- शायद यह हमला संदेश देने की कोशिश है - 'हम अभी भी एक्टिव हैं'।
कश्मीर में अस्थिरता की झूठी तस्वीर गढ़ना
- हालिया वर्षों में कश्मीर ने बड़ी हद तक शांति का स्वाद चखा था, टूरिज्म बढ़ा, युवा IT व कारोबार से जुड़े।
- इस हमले से आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर को फिर 'सुरक्षा संकट' के रूप में देखा जाए।
- पाकिस्तान में हो रहे घरेलू हमलों से ध्यान हटाने के लिए LOC पार बैठे आतंकी मंसूबे दोबारा सक्रिय हुए हैं।
पाकिस्तान की रणनीति - फोकस शिफ्ट करने का खेल
- अभी के हालात में पाकिस्तान खुद आंतरिक आतंकवाद, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वाह में विद्रोह से जूझ रहा है।
- कश्मीर में हमला करके वो एक बार फिर भारत को घरेलू मोर्चे पर उलझाना चाहता है।
- दुनिया का ध्यान पाकिस्तान की आतंरिक अस्थिरता से हटाकर भारत पर लाना चाहता है।
- घुसपैठ और नए आतंकी भर्ती की पृष्ठभूमि तैयार की जा सकती है।
क्या इंटेलिजेंस फेल हुआ?
इस तरह के हमले से ये साफ होता है कि स्थानीय इंटेलिजेंस और ग्राउंड नेटवर्क में कुछ बड़ी चूक हुई है। बैसरन घाटी जैसी ट्रेकिंग साइट पर 10 आतंकियों का एक साथ पहुंचना कोई छोटा ऑपरेशन नहीं था। ये हमले कई हफ्तों की प्लानिंग और रेकी के बाद होते हैं। नाम पूछकर गोली मारना दर्शाता है कि ये हमला टारगेटेड और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए किया गया।
ये सिर्फ हमला नहीं, एक साज़िश है
यह हमला दर्शाता है कि आतंकवादी संगठन अभी भी इंटरनेशनल घटनाओं को ध्यान में रखकर अपने एक्शन प्लान करते हैं।
- जेडी वेंस की यात्रा - (21 से 24 अप्रैल, 2025)
- तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण- (10 अप्रैल, 2025)
- अमरनाथ यात्रा - 3 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 (रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके)
- भारत-अमेरिका डिफेंस एग्रीमेंट्स में तेजी ( 23 अप्रैल)
इन सबके बीच हुआ ये हमला एक क्लियर मैसेजिंग है - आतंक अभी खत्म नहीं हुआ है।
संदिग्ध आतंकी संगठन
प्रारंभिक इंटेल के अनुसार, हमले में The Resistance Front (TRF) और Lashkar-e-Taiba की शाखाओं की भूमिका की आशंका है। कई हमलावर स्थानीय भाषा में भी संवाद कर रहे थे, यह दर्शाता है कि घुसपैठिए और लोकल स्लीपर सेल्स दोनों मिलकर ऑपरेट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications