राजौरी हत्याकांड के पीछे आतंकी अबू हमजा, पुलिस ने किया 10 लाख के इनाम का ऐलान

जम्मू कश्मीर के राजौरी में जिस तरह से सरकारी कर्मचारीकी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की उसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड लश्कर ए तैयबा से जुड़े आतंकी अबू हमजा के खिलाफ इनाम की घोषणा की है।

पुलिस ने अबू हमजा पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने कहा है कि जो भी अबू हमजा के बारे में जानकारी देगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। इसको लकेर पुलिस ने कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए हैं।

jk police

पुलिस ने दावा किया है कि लश्कर से जुड़ा आतंकी अबू हमला राजौरी हत्याकांड में शामिल है। गौर करने वाली बात है कि प्रादेशिक सेना में अधिकारी मोहम्मद रजाक के भाई की आतंकियों ने राजौरी के कुंडा टोप गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस मामले में पुलिस ने धारा 302 सहित अन्य संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि जांच के दौरान हमें इसके सबूत मिले हैं कि विदेशी आतंकी जिसका कोड नाम अबू हमजा है वह इसमे शामिल है।

पुलिस और सुरक्षाकर्मी राजौरी और पुंछ में लगातार इस पूरे सिंडिकेट की धरपकड़ के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। जवान आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही इस हत्याकांड के बाद सोमवार को सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस हत्याकांड के बाद जवानों ने पूरे इलाके को खाली करा लिया था और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। पुलिस की ओर से कहा गया था कि हम इस हत्या के पीछे जो भी है उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। बता दें कि एक हफ्ते के भीतर आतंकियों ने दूसरी बार टार्गेटेड किलिंग को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+