J&K: वैष्णो देवी मार्ग पर हादसा, लैंडस्लाइड की चपेट में आए श्रद्धालु, 2 की मौत, 1 घायल
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में इस हफ्ते लगातार दो बड़ी दुर्घटनाओं के बाद एक और सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन श्रद्धालु घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा वैष्णो देवी मार्ग पर हुआ। यहां पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। हादसा हिमकोटी के पास हुआ है। हादसा दोपहर ढाई बजे के आसपास हुआ। भूस्खलन के दौरान से ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू किया गया।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर पत्थर गिरने की घटना हुई है। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन होने से कम से कम तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।

हादसे को लेकर एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ। हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें से दो की मौत हो गई।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि माता वैष्णो देवी मार्ग पर पत्थर गिरने की घटना हुई है। आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूस्खलन होने से कम से कम तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है।
घटना को लेकर कटरा के एसडीएम पीयूष धोत्रा ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "भूस्खलन के चलते हादसा हुआ, जिसमें जिसमें दो लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हो गया...शवों और घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।"

Click it and Unblock the Notifications