जम्मू-कश्मीर के रामबन का भूस्खलन का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर लोगे बोले- ये प्रकृति के साथ खिलवाड़ है
Jammu Kashmir Ramban landslide Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भारी भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया। सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।

Jammu Kashmir Ramban landslide Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक भारी भूस्खलन हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस लैंडस्टाइड पत्थर गिरकर आए। रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरते हुए पत्थर और बड़े बोल्डर को देख, वहां के आसपास के कई लोग हैरान थे।
ये घटना हाइवे पर पंटियाल जोन में टी5 टनल के पास हुई। अभी तक इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारी भूस्खलन होने की वजह से सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग को संचालन के लिए बंद कर दिया गया था और मलबा साफ होने के बाद इसे फिर से खोला गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, ये प्रकृति के साथ खिलवाड़ है। वहीं एक अन्य ने लिखा, 'क्या यह विकास के नाम पर प्रकृति के साथ कुछ ज्यादा ही खिलवाड़ नहीं हो रहा है?
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिस कंपनी ने भी ये टनल बनाया है उससे कभी पूछा जाए कि जब भी पहाड़ों से सुरंग बनाया जाता है तो उसके पिक स्टार्टिंग और एंडिंग पॉइंट तक शॉर्टक्रीट किया जाता है ताकि यह पत्थरों का गिरना ना हो सके लेकिन उसमें भी पैसा कमाया गया है चोरी करके।'
एक यूजर ने लिखा, ''विकास के नाम पर प्रकृति के साथ बलात्कार हो रहा। पूरा गोदी मीडिया मौन है।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर वो पत्थर के रास्ते में जो भी इंसान आता तो जानलेवा साबित होता।'
उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने 5 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधि की भविष्यवाणी की है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने 2-5 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की है।












Click it and Unblock the Notifications