जम्मू-कश्मीर: बारामूला से हिजबुल के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बरामद हुए 2 चीनी ग्रेनेड
श्रीनगर, अप्रैल 26। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बारामूला के बोनियार इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन संदिग्धों का संबंध आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से बताया जा रहा है। मौके से पुलिस को इनके पास से 2 चीनी हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।

हिजबुल ने दोनों को दी हुई थी ये जिम्मेदारी
गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों की पहचान लियाकत अहमद काकरो और अख्तर अहमद मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि ये दोनों इलाके में ओवर ग्राउंड रहकर आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे थे। संगठन की तरफ से इनको कारोबार बढ़ाने, तस्करी और हथियारों की व्यवस्था करने का जिम्मा दिया था।
दो दिन पहले लश्कर के दो सहयोगी हुए थे गिरफ्तार
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी बारामूला में लश्कर ए तैयबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, ये गिरफ्तारी बीते गुरुवार को इलाके में हुई एक बैंक लूट के सिलसिले में की थी। बैंक लूट के मामले में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। इसी टीम ने लश्कर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने ही साढ़े तीन लाख की बैंक लूट को अंजाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications