'जम्मू-कश्मीर के लोग चुनाव चाहते हैं, यह हमारा अधिकार है', उमर अब्दुल्ला ने इलेक्शन कमीशन पर भी साधा निशाना

Omar Abdullah on Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जाने पर उमर अब्दुल्ला भड़क गए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात खराब हो चुके हैं। यहां के लोग चुनाव चाहते हैं।

उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah on Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग चुनाव चाहते हैं, चुनाव हमारा हक है।

उन्होंने चुनाव आयोग को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि अगर इलेक्शन कमिशन पर कोई दबाव है तो खुलकर कहें कि हम पर प्रेशर है। हम चुनाव नहीं करवा सकते हैं। चुनाव नहीं कराए जाने से जम्मू-कश्मीर के हालात खराब हो चुके हैं। जी20 का आयोजन कर हालात पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है।

Recommended Video

    Omar Abdullah भड़ककर Jammu Kashmir Election पर क्या बोल पड़े | Election Commission | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, इससे पहले कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की करारी हार के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा चुनाव कराने की हिम्मत दिखाएं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि अब किसी भी हाल में भारतीय जनता पार्टी आने वाले कुछ समय में जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने की हिम्मत नहीं दिखाएगी।

    पूर्व सीएम ने कहा कि करारी हार के बाद बीजेपी अब इस हालत में नहीं है कि वह घाटी में चुनाव कराएगी। जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। उस वक्त भाजपा और पीडीपी ने मिलकर प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनाई थी। मुफ्ती मोहम्मद सईद सीएम बने थे। उनके निधन के बाद उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती सीएम बनी थीं। 2018 में भाजपा ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस ले लिया था और प्रदेश की विधानसभा को भंग कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 'घर में बसेरा करने आ गए हैं आपके मुर्गे', अध्यादेश विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+