कश्मीर में भारत विरोधी प्लान फेल! स्लीपर सेल का भंडाफोड़, युवाओं को बना रहे थे आतंक का हथियार
Jammu Kashmir News: कश्मीर घाटी में सक्रिय स्लीपर सेल मॉड्यूल्स के खिलाफ सुरक्षाबलों और जांच एजेंसियों का अभियान तेज है। इसी क्रम में शनिवार (17 मई) को राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने उत्तर और मध्य कश्मीर के लगभग 11 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की। बता दें कि, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही जांच एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी सप्ताह दक्षिण कश्मीर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी।
अधिकारियों के अनुसार, ये छापे पहले से दर्ज मामलों की जांच के सिलसिले में मारे गए हैं, जो विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हैं। ये तलाशी अभियान कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में और सक्षम न्यायालय की अनुमति से किए गए।

छापों में क्या मिला ?
छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है और कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये संदिग्ध आतंकी साजिशों में सक्रिय रूप से शामिल हैं, साथ ही भारत विरोधी प्रचार और राष्ट्र की अखंडता पर हमला करने वाली गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। इनका मकसद,भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देना, जनता में असंतोष, अशांति और सांप्रदायिक नफरत फैलाना
SIA की सख्त चेतावनी
SIA ने बयान में कहा है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे किसी भी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति या समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?
युवाओं को निशाना बना रहे कट्टरपंथी
SIA के अनुसार, 18 से 22 वर्ष की आयु के युवा ऑनलाइन कट्टरपंथीकरण (radicalisation) के सबसे बड़े निशाने पर हैं। इसमें शिक्षकों, माता-पिता और साथियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
SIA ने अभिभावकों से की अपील
SIA ने अपने बयान में कहा कि, हर समय निगरानी संभव नहीं है, लेकिन अभिभावकों और शिक्षकों को युवाओं की ऑनलाइन गतिविधियों पर सतर्क रहना चाहिए और कोई भी संदिग्ध व्यवहार दिखे तो समय पर अपने बच्चों को समाझाना चाहिए। अगर ज़रूरत हो, तो स्थानीय पुलिस को जानकारी देकर उचित हस्तक्षेप और परामर्श की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि युवाओं को भटकने से रोका जा सके।
ये भी पढ़ें Jammu Kashmir: बड़गाम में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लश्कर आतंकियों के 3 मददगारों को किया अरेस्ट












Click it and Unblock the Notifications