जम्मू: श्रीनगर से राजस्थान जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चार लोगों की मौत
Jammu Kashmir accident: जम्मू कश्मीर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात एक ट्रक के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। ये ट्रक श्रीनगर से राजस्थान जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में हुआ। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

कश्मीर स्क्रॉल की खबर के मुताबिक, RJ13GB/5654 नंबर का ये ट्रक श्रीनगर से राजस्थान के लिए निकला था, लेकिन झज्जर कोटली के पास पुल पर इसने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक पुल के डिवाइडर से टकराया और करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर और कंडेक्टर सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की नहीं हो पाई शिनाख्त
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चारों शवों को खाई से निकाला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चारों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications