Jammu Kashmir: बनिहाल में ट्रक से टकराया बोल्डर, 4 लोगों की मौत, NH-44 पर ट्रैफिक रुका
Jammu kashmir Banihal Accident: जम्मू-कश्मीर के जिले बनिहाल में एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। रामबन के उपायुक्त ने मंगलवार (12 सितंबर) को कहा कि जम्मू-कश्मीर में एनएच-44 पर बनिहाल में एक ट्रक के बोल्डर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई है। एनएच-44 पर ट्रैफिक रुक गया है। हालांकि ये लैंडस्लाइड की वजह से हुआ है।
ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था और एक बड़े पत्थर से टकरा गया, जिससे वाहन सड़क से फिसल गया। चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद किया है। शव को उप जिला अस्पताल बनिहाल में भेजा गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रामबन जिले के बनिहाल इलाके में शेर बीबी के पास ट्रक के सड़क से फिसलकर खाई में लुढ़कने के कारण हुई है।
पीड़ितों की पहचान अफजल गारू, अल्ताफ गारू, इरफान अहमद और शौकत अहमद के रूप में की गई। रामबन उपायुक्त ने कहा कि अफजल गारू गाड़ी चला रहे थे।
अधिकारियों ने कहा, "भूस्खलन के कारण नेशनल हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गया है। बनिहाल में भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रूक गया है। दोनों तरफ से यातायात रोक दिया गया है।" अधिकारियों को लोगों ने सलाह दी जाती है कि वे यातायात नियंत्रण इकाइयों की पुष्टि के बिना एनएच-44 पर यात्रा न करें।''












Click it and Unblock the Notifications