जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, 1 आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सेना ने की इलाके की घेराबंदी
श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर) 11 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार (11 अक्टूबर) की सुबह को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कुछ देर हुई फायरिंग के बाद सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है। कश्मीर जोन पुलिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, "बांदीपोरा के गुंडजहांगीर हाजिन इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षाबल दोनों संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल रहे हैं। एक आतंकी को मार गिराया गया है।''

Recommended Video
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है। शाहगुंड बांदीपोरा में हाल ही में हुई हत्याओं में इम्तियाज अहमद डार शामिल था।
बता दें कि इससे पहले रविवार की रात को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकी को ढेर कर दिया था। आतंकी से मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। कश्मीरी जोन पुलिस के एक ट्वीट के अनुसार, गोलीबारी तड़के करीब 2.30 बजे शुरू हुई।
अनंतनाग मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। शनिवार को श्रीनगर के चनापोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी।
वहीं पास के नाटीपोरा इलाके में एक आतंकवादी मुठभेड़ से भागने में सफल होने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था। शुक्रवार को हुई फायरिंग में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकी मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications