जम्मू कश्मीर: अनंतनाग के बाद खानयार एनकाउंटर में लश्कर का कमांडर ढेर, जिस मकान में छिपे थे, उसमें बड़ा धमाका
Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और खानयार में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के जवानों ने अनंतनाग में 2 और खानयार में एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं, जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें बड़ा धमका हुआ है। धमके के बाद मकान में आग लग गई और धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने आसमान में उठते धुए के गुबार का वीडियो जारी किया है। साथ ही, बताया कि श्रीनगर के खानयार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑपरेशन में सेना के कई जवान भी घायल हुए है।

घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, सेना के जवानों को खानयार में लश्कर के आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों के जवानों ने इस इलाके को घेर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन आतंकियों में लश्कर का बड़ा कमांडर भी है, वो यहां छिपा है।
खबर के मुताबिक, सुबह से सुरक्षा बल के जवान आतंकियों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह लगातार फायरिंग कर रहे थे, जिसमें चार जवान घायल हो गए। इससे पहले खानयार में सुरक्षाबल द्वारा आतंकियों को ठिकानों का पता लागने का एक वीडियो भी सामने आया था।
वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों की आवाज भी रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि खानयार में एक शीर्ष गैर स्थानीय कमांडर सहित 2 से 3 लश्कर आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। बता दें, सेना के जवान बिना किसी भी तरह की चूक किए इन आतंकियों को पकड़ना चाहते है। इसके लिए वो आतंकियों की गोलियों के खत्म होने का भी इंतजार कर रहे है।
वहीं, अब खानयार इलाके में मुठभेड़ पर कश्मीर के IGP वीके बिरदी ने कहा कि अब यह ऑपरेशन पूरा हो गया है। सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है, वे लश्कर का कमांडर था और 4 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। वह एक विदेशी आतंकवादी है और इंस्पेक्टर मसरूर की हत्या में उसकी भूमिका और संलिप्तता सामने आई है और इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications