JK Election: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के 6 उम्मीदवार फाइनल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ 3 सीटों पर फंसा पेंच

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नेशनल कॉन्फ्रेंस 52 और कांग्रेस 38 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार कांग्रेस केंद्रीय चुनाव पैनल ने शुक्रवार को मीटिंग में 9 नामों पर चर्चा की, जिनमें से छह नामों को मंजूरी दी गई। खबरों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस शनिवार (24 अगस्त) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

Congress-NC alliance

नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। जिसमें 9 नामों पर चर्चा की, जिनमें से 6 उम्मीदवारों को मंजूरी दे दी गई। मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल हुए।

कुछ सीटों पर सहमति पर बातचीत जारी

वहीं सीटों और उम्मीदवारों को लेकर चल रहे मंथन के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस के साथ जम्मू-कश्मीर की अधिकतर विधानसभा सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। कुछ सीटों पर सहमति के लिए बातचीत चल रही है।

शुक्रवार को कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई, दूसरी तरफ डीएच पोरा निर्वाचन क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस की उम्मीदवार सकीना इटू ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान सकीना के साथ मौजूद उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर काफी हद तक आम सहमति बन गई है। कुछ सीटों पर हम अड़े हुए हैं और कुछ पर कांग्रेस के स्थानीय नेता अड़े हुए हैं।

3 सीटों पर पेंच फंसा

बता दें कि 22 अगस्त को गठबंधन का ऐलान करने वाले कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच अभी भी कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा है। तीन सीटों का नाम चर्चाओं में है। इनमें नगरोटा, विजयपुर और हब्बा कदल की सीटें शामिल हैं। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के बीच मंथन चल रहा है।

90 सीटों पर तीन फेज में चुनाव

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में होने वाल हैं। कुल 90 सीटों के लिए वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+