जम्मू कश्मीर: जेलर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जम्मू, 04 अक्टूबर। जेलर हेमंत लोहिया की हत्या के बाद जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए पूरी रात पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की एक डायरी मिली है, जिससे पता चलता है कि आरोपी मानसिक रूप से अवसाद से ग्रसित था। बता दें कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने पहले ही जम्मू और राजौरी जिले में इंटरनेट को प्रतिबंध कर दिया है।

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार नौकर यासिर ने डीजी जेल हेमंत की हत्या के बाद उनका शव जलाने की कोशिश की थी। हेमंत का शव जम्मू के उदयवाला में स्थित उनके घर पर मिला था। उनके शरीर पर कई चोट के निशान और जलने के भी निशान थे। पुलिस ने बताया कि नौकर हत्या के बाद फरार हो गया था। जिसके बाद रात में उसकी धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शूरू कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कनाचक इलाके में यासिर को गिरफ्तार कर लिया। यासिर खेत में छिपा हुआ था, फिलहाल पुलिस यासिर से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि इस हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंट फ्रंट ने ली है। रिपोर्ट के अनुसार जिस आरोपी नौकर पर पुलिस को शक था उसका नाम यासिर था, वह रामबन का रहने वाला है। गौर करने वाली बात है कि जम्मू कश्मीर के डीजी जेल हेमंत लोहिया 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। उनहें इसी साल डीजी जेल के पद पर प्रमोशन मिला था। इससे पहले हेमंत लोहिया होमगार्ड्स, नागरिक रक्षा मे कमांडेंट पद पर थे।
जेलर हेमंत लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी जिस आतंकी संगठन ने ली है उसकी बात करें तो इसका कनेक्शन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फोर्स से है। यह नया आतंकी संगठन है। बीते कुछ समय में जिस तरह से हत्याएं सामने आई हैं उसके पीछे भी टीआरएफ का नाम सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications