जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
बारामूला, 30 जुलाई: जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच आज सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस ने कहा, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के वानीगाम बाला इलाके में शनिवार (30 जुलाई, 2022) सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। वहीं पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।
Recommended Video

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की है। अधिकारी ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पिछले कुछ महीनों में, पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों की कई हुई हैं। जिसमें कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया किया गया है। अधिकांश ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications