जम्मू कश्मीर में 24 सीटों पर मतदान, 219 कैंडिडेट्स का भविष्य मत पेटियों में होगा बंद

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: आज जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों के लिए मतदान हैं। इन सीटों के लिए कुल 219 कैंडिडेट मैदान में हैं। इनमें निर्दलीय उम्मीदवारों की एक बड़ी संख्या है। कुल 90 निर्दलीय कैंडिडेट मैदान में है। इन प्रत्याशियों को चुनने के लिए लिए 23 लाख से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के किस्मत तय होगी। केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव को लेकर एक अलग लेवल का उत्साह है। दरअसल, पिछले 10 वर्षों में ये पहला मौका है, जब यहां मतदान होने जा रहा है।

Jammu Kashmir voting

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह पहली बार है, जब राज्य में वोटिंग होगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में दस साल पहले विधानसभा चुनाव हुआ था, जब लद्दाख सूबे का हिस्सा था।

पहले चरण की 24 सीटों पर कितने वोटर
जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू संभाग के तीन जिलों और कश्मीर घाटी के चार जिलों में 24 सीटों पर 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों के किस्मत तय करने के लिए 23 लाख से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। ईसीआई के एक बयान के मुताबिक, पहले चरण में में कुल 23,27,580 मतदाता हैं, जिनमें 11,76,462 पुरुष, 11,51,058 महिलाएं और 60 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

पहले चरण में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.23 लाख युवा, 28,309 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में 302 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2,974 वोटिंग सेंटर हैं। हर वोटिंग सेंटर पर पीठासीन अधिकारी सहित चार चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे।

कैसी है सिक्योरिटी अरेंजमेंट
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी. के. बिरदी के मुताबिक, मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए CAPF, जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के कई बलों की तैनाती दी गई है। इसके अलावा कई प्रमुख स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+