Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

J&K Election:इंजीनियर राशिद ने जताई चिंता, कहा-2014 के बाद दबाई गई जनता की आवाज,शाह ने की वोटर्स से क्या अपील?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण मंगलवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। सात जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 39.18 लाख मतदाताओं के मतदान में भाग लेने की उम्मीद है। इनमें से 24 सीटें जम्मू संभाग में हैं, जबकि शेष 16 कश्मीर घाटी में हैं।

अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद ने 2014 से लोगों की आवाज दबाने पर चिंता जताई। इसके विपरीत, गृह मंत्री शाह ने मतदाताओं से ऐसी सरकार चुनने का आग्रह किया जो अलगाववाद और भाई-भतीजावाद से दूर रहे।
यह भी देखें: J&K Assembly exit polls: 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे के बाद आएंगे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के एग्जिट पोल

Jammu Kashmir Election Engineer Rashid

'सत्ता नहीं है प्राथमिकता'

आवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) के अध्यक्ष शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने कहा, "मैं बीजेपी के साथ हाथ क्यों मिलाऊंगा? सत्ता मेरे लिए बहुत छोटी चीज है। मैं एक स्वतंत्र विधायक था और मैं किसी भी पार्टी में शामिल हो सकता था। अगर सत्ता मेरी प्राथमिकता होती तो मैं पीएम मोदी के साथ हाथ मिला लेता।"

राशिद ने आगे कहा, "कश्मीर में कई लोग मारे गए हैं... मेरी सबसे बड़ा चिंता यह है कि इन हत्याओं को रोकना चाहिए...प्राथमिकता यह है कि जनता का जनादेश मिलने के बाद नेतृत्व कैसे काम करेगा। क्या वे पारंपरिक पार्टियों पीडीपी, जेकेएनसी, आईएनसी और बीजेपी की तरह चुनाव जीतने के बाद वीवीआईपी की तरह घूमेंगे...कश्मीर को इससे आगे जाना होगा...आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) का लक्ष्य कश्मीर में स्थायी शांति लाना होगा..."

'घाटी में शांति लाने के लिए करें मतदान'

जम्मू-कश्मीर चुनाव को लेकर अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने लोगों से शांति और सुरक्षा के लिए मतदान करने को कहा। शाह ने लिखा, "जम्मू-कश्मीर को एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो विजनरी भी हो और यहां की सुरक्षा, शांति व स्थिरता के लिए मजबूत निर्णय भी ले सके। आज यहां अंतिम चरण में मतदान करने वाली जनता अपनी वोट की शक्ति से एक ऐसी सरकार बनाएं, जो जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद, अलगाववाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से दूर रखे और हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित हो। जम्मू-कश्मीर में पर्यटन, शिक्षा, रोजगार व चहुंमुखी विकास के लिए ऐतिहासिक मतदान करें।"
यह भी देखें: Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान आज, 40 सीटें, 415 कैंडिडेट, खास बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+