Jammu Kashmir Election: जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण का मतदान आज, 40 सीटें, 415 कैंडिडेट, खास बातें
Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण यानी अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में कश्मीर घाटी की 16 समेत कुल 40 सीटें शामिल हैं। इस चरण में 11 सीटें रेड अलर्ट हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, थर्ड फेज में 169 कैंडिडेट्स करोड़पति और 67 उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जम्मू के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ संपत्ति है।
जम्मू कश्मीर में तीसरे चरण के मतदान के तहत बारामूला की 7, कुपवाड़ा और कठुआ की 6-6, उधमपुर की 4, बांदीपोरा और सांबा की 3-3 सीटों पर वोटिंग होगी। बारामूला सीट पर सबसे ज्यादा 25 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं जम्मू की अखनूर में 3 प्रत्याशियों के बीच टक्कर है।

चुनाव आयोग ने मतदान कराने के लिए जम्मू कश्मीर के सात जिलों में 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों में आतंकवाद मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों चुनाव कर्मचारी मतदान कराएंगे।
सोपोर सीट से अफजल गुरु के भाई भी चुनावी मैदान में
नॉर्थ कश्मीर की लंगेट सीट से इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग बारामूला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जम्मू के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राणा की सबसे ज्यादा 126 करोड़ संपत्ति है। इस फेज में संसद हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु के बड़े भाई एजाज अहमद गुरु भी चुनावी मैदान में है। एजाज गुरु सोपोर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
पहले दो चरणों में कितने प्रतिशत वोटिंग?
18 सितंबर को पहले फेज की 24 विधानसभा सीटों वोटिंग हुई। इस दौरान 61.38 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं 25 सितंबर को 6 जिलों की 26 विधानसभा सीटों 57.31 प्रतिशत मतदान हुआ।जम्मू की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर वोटिंग, पीडीपी के 33 प्रत्याशी मैदान में तीसरे फेज में जम्मू जिले की सबसे ज्यादा 11 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
वहीं बारामूला की 7, कुपवाड़ा और कठुआ की 6-6, उधमपुर की 4, बांदीपोरा और सांबा की 3-3 सीटों पर वोटिंग होगी। बारामूला सीट पर सबसे ज्यादा 25 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। वहीं जम्मू की अखनूर में 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
चुनाव आयोग ने मतदान कराने के लिए जम्मू कश्मीर के सात जिलों में 20,000 से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद जैन ने कहा कि मतदान वाले क्षेत्रों में आतंकवाद मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications