जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बाढ़ और भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jammu Kashmir Flood Landslide: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई।
बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई। कठुआ पुलिस ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के चलते स्थिति गंभीर हो गई है। भारी बारिश के कारण बाढ़ आने से संकट गहरा गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लैंडस्लाइड तो लोगों की जान पर आफत बन कर टूट रही है। इससे कई लोगों की जान चली गई है।
वहीं, बाढ़ और हिमस्खलन से हिमाचल में भारी तबाही हुई है। कई लोगों की जान चली गई। भारी बारिश के चलते कई जिलों में हिमस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 6 मील के पास भूस्खलन के बाद मशीनों और जेसीबी के जरिए रास्ते को साफ करने का काम चल रहा था तभी उस गाड़ी पर भारी मात्रा में मलबा अचानक गिर पड़ा, जिस कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था।
बारिश और भूस्खलन को देखते हुए कालका-शिमला ट्रैक पर 6 अगस्त तक सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सोलन और कालका के बीच रेल ट्रेक पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। इतना ही नहीं, रेल ट्रेक पेड़ और पत्थर गिरने की वजह से भी प्रभावित हो गया था, जिसकी वजह से यह निर्णय लिया गया।
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, बारिश को देखते हुए माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर का नया मार्ग बंद कर दिया गया है। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवा भी निलंबित कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- लैंडस्लाइड से बंद हुए चंडीगढ़-मनाली हाईवे से पत्थरों को हटा रही JCB पर गिरा पत्थर, ड्राइवर की बची ऐसे जान












Click it and Unblock the Notifications