लैंडस्लाइड से बंद हुए चंडीगढ़-मनाली हाईवे से पत्थरों को हटा रही JCB पर गिरा पत्थर, ड्राइवर की बची ऐसे जान
हरियाणा में हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मंडी में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 6 मील के पास भूस्खलन के बाद मशीनों और जेसीबी के जरिए रास्ते को साफ करने का काम चल रहा था तभी उस गाड़ी पर भारी मात्रा में मलबा अचानक गिर पड़ा, जिस कारण पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया है।

हालांकि इस घटना में जेसीबी चला रहा ड्राइवर मलबा गिरते ही अपनी गाड़ी से नीचे कूद कर दूर भाग गया और उसकी जान बच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन इसके कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।
एएनएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मंडी में चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 6 मील के पास भूस्खलन के कारण यातायात की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रतिबंधित है। इस हाईवे को ठीक करके इसकी जल्द बहाली का काम चल रहा है।
एएनआई न्यूज एजेंसी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जब रोड पर भूस्खलन के कारण पड़ा हुआ मलबा जेसीबी से हटा रहे थे तभी अचानक से पहाड़ी से टूट कर चट्टानों का ढ़ेर सारा मलबा जेसीबी पर गिर गया। जेसीबी के पास खड़े लोग मलबा गिरते हुए देख तुरंत इधर-उधर भाग गए वहीं जेसीबी का ड्राइवर तुंरत अपनी सीट कर कूद कर नीचे उतरा और भाग कर अपनी जान बचाई।
इस हादसे को देखने वालों के अनुसार अगर जेसीबी की फेसिंग ठीक इसके विपरीत साइड होती तो ये मलबा सीधे ड्राइवर की सीट के ऊपर ही गिरता। दूसरे डॉयरेक्शन में ड्राइवर जेसीबी चला रहा था इसलिए वो कूद कर अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाया।
याद रहे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण हाईवे पर दो-दो दिन तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं सोमवार को हुई इस घटना के बाद अब चंडीगढ़ से मनाली आने वाले हाईवे के मार्ग पर भी सड़कों से भूस्खलन का मलबा हटाए जाने तक वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।
वहीं शिमला मौसम विभाग के अनुसार आज ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है और कुल्लू जिले में भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
#WATCH | Traffic movement temporarily restricted due to landslide near 6 mile on Chandigarh-Manali highway in Mandi; restoration work underway#HimachalPradesh pic.twitter.com/U4db00ik4G
— ANI (@ANI) July 17, 2023
#WATCH | Traffic movement temporarily restricted due to landslide near 6 mile on Chandigarh-Manali highway in Mandi; restoration work underway#HimachalPradesh pic.twitter.com/U4db00ik4G
— ANI (@ANI) July 17, 2023
#WATCH | Himachal Pradesh: Mandi-Kullu national highway shut after debris fell on a machine during the ongoing restoration work following a landslide near 6 miles on the Chandigarh-Manali highway in Mandi.
(Video Source: Mandi District Administration) pic.twitter.com/LuPvWVYLEH
— ANI (@ANI) July 17, 2023












Click it and Unblock the Notifications