जम्मू-कश्मीर: पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला मामले में लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हो रही पूछताछ
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि तीन महीने पहले यानी 12 दिसंबर, 2020 को सोपोर में बस स्टैंड पुलिस पोस्ट पर हुए ग्रेनेड हमले में लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में 3 नागरिक घायल हो गए थे, मामले में आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि शनिवार, 12 दिसंबर की शाम बारामूला जिला के सोपोर के बस स्टैंड पर बने पुलिस पोस्ट पर कुछ आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी। हमले के तुरंत बात आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे।

गौरतलब है कि घाटी में भारतीय सेना का आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किया गया ऑपरेशन क्लीन सफल रहा है। अक्सर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं। शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के नौगाम में स्थानीय बीजेपी नेता पर गुरुवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने हमला करने की नाकाम कोशिश की। इस हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल शहीद हो गया। पुलिस के मुताबिक हमलावर चार आतंकियों में से एक ने बुर्का पहना हुआ था। उसने अरिगाम नौगाम स्थित बीजेपी नेता अनवर खान से मिलने की अपील की थी।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कुछ वक्त के लिए बंद कर दी गई थी। मुठभेड़ शुक्रवार (2 अप्रैल) की सुबह शुरू हुई है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों को ये सूचना मिली थी कि पुलवामा के काकपोरा के समबोरा गांव में कुछ आतंकवादी छिपे हैं। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी बैक फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दो नागरिक भी घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: पुलवामा मुठभेड़: BJP नेता के घर पर हमला करने वाले 3 आतंकी ढेर, पुलिस ने कहा- लश्कर ने किया था अटैक












Click it and Unblock the Notifications