J&K: जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमला, टैक्सी ड्राइवर पर फायरिंग
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में घात लगाए बैठे आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर हमला कर दिया। गोली लगने ने ड्राइवर घायल हो गया, उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों को तलाशी के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
शोपियां में सोमवार को आतंकवादी हमला हुआ। आतंकियों ने एक गैर कश्मीरी चालक पर अचानक फायरिंग कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर को करीब से गोली मारी गई। ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

टैक्सी ड्राइवर परमजीत सिंह दिल्ली का निवासी है। वो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है। शोपिया इलाके में जब वो अपनी टैक्सी लेकर पहुंचा तो देर शाम को आतंकियों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी।
परमजीत की हालत नाजुक
फायरिंग में परमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो खतरे की स्थिति में हैं। वहीं स्थानीय लोगों को इसकी सूचना पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपॅरेशन शुरू कर दिया है।
एक बयान में शोपियां जिला पुलिस ने बताया की आतंकी हमले की घटना हीरपोरा में हुई। पुलिस ने कहा, "आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया. सर्च ऑपरेशन जारी है।"












Click it and Unblock the Notifications