Jammu Kashmir में सामने आई बेअदबी की घटना, कुरान को पानी में फेंकने वाला शख्स गिरफ्तार
Jammu Kashmir में सामने आई बेअदबी की घटना, कुरान को पानी में फेंकने वाला शख्स गिरफ्तार
Jammu Kashmir News: खान मस्जिद गोजवारा में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कुरान को पानी में फेंक दिया। घटना सामने आने के बाद श्रीनगर पुलिस ने आरोपी शख्स को रात भर चली छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में आए शख्स की पहचान इरशाद अहमद मीर के तौर पर हुई है और वो श्रीनगर के मलूरा इलाके का रहने वाला है। पुलिस की मानें तो गिरफ्त में आए आरोपी इरशाद अहमद मीर का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है।

श्रीनगर पुलिस ने कुरान को पानी में फेंकने वाले इरशाद अहमद मीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में नौहट्टा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तो वहीं, इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जो अब सामान्य स्थिति में है। आपको बता दें कि कुरान मुस्लिम धर्म की सबसे पवित्र किताब है और उसके साथ किसी भी बेअदबी को एक गंभीर अपराध माना जाता है। इसकी बेअदबी के कारण अक्सर सांप्रदायिक सद्भाव और अमन-चैन के बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
कई बार केवल कुरान के अपमान के कारण ही कई जगहों पर दंगे हो चुके हैं। इसलिए जम्मू और कश्मीर की पुलिस के सामने कुरान की इस बेअदबी की घटना के जिम्मेदार शख्स को तत्काल गिरफ्तार करने का भारी दबाव था, जिससे इलाके में शांति बरकरार रहे। बता दें कि रात भर चली छापेमारी के बाद श्रीनगर पुलिस ने आरोपी इरशाद अहमद मीर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications