Jammu And Kashmir: इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की संभावना, JKDMA का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में बर्फभारी जारी है। इसी बीच JKDMA ने कई जिलों में हिमस्खलन का भी अलर्ट जारी किया है।

avalance

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त रुक-रुककर भीषण बर्फबारी हो रही है। जिसकी वजह से हिमस्खलन का आना आम हो गया है। इसी बीच JKDMA ने 24 घंटे के दौरान डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में समुद्र तल से 2500 मीटर ऊपर उच्च खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन होने की संभावना जताई है। साथ ही JKDMA ने अगले 24 घंटों में बांदीपोर, गांदरबल, कुपवाड़ा, कुलगाम और रामबन जिलों में 1500 से 2500 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने का अनुमान जताया है।

रविवार को कारगिल में आया था तूफान
बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच कारगिल में रविवार दोपहर हिमस्खलन आया था। जिसके चलते दो युवतियों की मौत हो गई थी। वहीं, सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। यही वजह है कि इस पूरे इलाके में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Recommended Video

    Jammu Kashmir Avalanche: आखिर क्यों आते हैं बर्फीले तूफान, Baltal में क्या थी वजह?। वनइंडिया हिंदी

    पुलिस के मुताबिक कारगिल के तंगोल गांव में दोपहर ढाई बजे हिमस्खलन हुआ था। जिसके चलते इसी गांव की रहने वाली कुलसुम बी (14) और बिलकीस बानो (24) बर्फ के तोदों की मौत हो गई। वहीं, हिस्खलन से इलाके में दहशत मच गई। सबसे पहले सड़क को बहाल किया गया। खाई की ओर बर्फ में तलाशी अभियान चलाया गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलसुम और बिलकीस के शव निकाल लिए गए।

    इधर, उत्तर भारत में भी मौसम ने करवट ली है। जिसके चलते धूम और बादल का खेल जारी है। साथ ही पूरब की ओर चलने वाली हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। जिसकी वजह से लोग घर में कैद होने को मजबूर है। वहीं, सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए लोग आलव का भी सहारा ले रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Avalanche In Kashmir: सोनमर्ग में आया भारी हिमस्खलन, देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+