आतंकवादियों के वीडियों में अभिनेता सैफ अली का पोस्टर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया अलर्ट जारी

Jammu And Kashmir News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट एक बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर और अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ दुष्प्रचार वीडियो को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि वह इसे किसी भी तरह से किसी को भी फॉरवर्ड न करें।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कि जैश द्वारा सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे 'फैंटम' नामक 2015 की हिंदी फिल्म के पोस्टर के साथ पांच मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया गया। इस फिल्म में सैफ अली खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आए थे।

india news jpg

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपनी अपील में इस वीडियो को शेयर करने से परहेज करने कहा है और इस बात पर बल दिया है कि ऐसी सामग्री पोस्ट करना और आगे फारवर्ड करना गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 और 18 के तहत अपराध है। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने वीडियो को लेकर दिशानिर्देश भी जारी की है।

(1) किसी भी तरीके से इस वीडियो को किसी को किसी को भी फॉरवर्ड ना करें।

(2) संदेश के माध्यम से बताएं कि आपको यह प्रोपेगेंडा वीडियो किससे मिला है। फोन नंबर और वीडियो मिलने की दिनांक और समय बताएं।

(3) पुलिस अफसर इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को देंगे तथा सिविल अधिकारी भी इसकी सूचना अपने पर्यवेक्षी अधिकारी को टेक्स्ट संदेश के माध्यम से देंगे।

(4) किसी भी स्थिति में इस वीडियो को फॉरवर्ड नहीं किया जाना चाहिए। यह याद रखना चाहिए कि इस तरह की सामग्री को पोस्ट करना और फॉरवर्ड करना UAPA की धारा 13 और 18 के माध्यम से अपराध है।

वीडियो को लेकर पुलिस का अलर्ट ऐसे समय में आया है जब जम्मू और कश्मीर में लगातार मुठभेड़ें और आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जिनमें से अधिकांश घटनाएं जम्मू क्षेत्र में हुई हैं। रक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि सेना ने पाकिस्तान से आए 50-55 आतंकवादियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगभग 500 पैरा स्पेशल फोर्स कमांडो तैनात किए हैं।

इससे पूर्व सोमवार तड़के जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों ने एक सैन्य चौकी पर आतंकवादी हमले का प्रयास नाकाम कर दिया। सेना के अफसरों ने यह जानकारी दी। अफसरों ने बताया कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान चला रहे हैं। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, आतंकवादियों ने अल सुबह चार बजे राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सेना की चौकी पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि सैन्य चौकी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

यह भी पढ़ें NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानिए कोर्ट में क्या-क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+