क्रिश्चियन कॉलोनी में पहुंचे गुलाम नबी आजाद ने काटा क्रिसमस केक, बोले- हर धर्म इंसानियत का पाठ पढ़ाता है

गुलाम नबी आजाद ने उधमपुर जिले के क्रिश्चियन कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में क्रिसमस के अवसर पर केक काटा और कहा कि हर धर्म इंसानियत का पाठ पढ़ाता है।

Ghulam Nabi Azad

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद कश्‍मीर में चुनाव से पहले वोटरों को साधना शुरू कर चुके हैं। कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाकर कश्‍मीर में सक्रिय राजनीति कर रहे गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार को उधमपुर जिले के क्रिश्चियन कॉलोनी ग्राउंड में क्रिसमस के उपलक्ष्य में केक काटा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी वर्गां और समुदा के लोगों ने सहभागिता की।

उधमपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद इस उत्‍सव पर खुशियां बिखेरते हुए और सौहार्द का संदेश देते नजर आए। उन्‍होंने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा भारत में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा

हम विभिन्न जातियों और धर्मों से संबंधित हैं, लेकिन एक बगीचे में असंख्य रंगों के फूलों के रूप में एकजुट हैं। हम जिस धर्म का पालन करते हैं, उसके संदर्भ में हम अलग हैं, दिन के अंत में, हम सभी भारत के गर्वित नागरिक।"उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोगों के बीच नफरत और भेदभाव फैलाने की कोशिश करते हैं।

गुलाम नबी ने कहा

मैं दीवाली, क्रिसमस, ईद, गुरु नानक देव जी जयंती और अन्य जैसे हर त्योहार को मनाता हूं, क्योंकि हर धर्म हमें मानवता का पाठ पढ़ाता है। स्वर्ण मंदिर की आधारशिला मुसलमानों ने रखी थी। भारत दुनिया को एकता का संदेश देता है। हम हर धर्म का सम्मान करते हैं और यही हमारी ताकत है। हम सांप्रदायिक सद्भाव, एकता और भाईचारे की प्रार्थना करते हैं। भारत में विभिन्न धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं, दुनिया को एकता का संदेश देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+