जम्मू कश्मीर: कुलगाम के पोंबई और गोपालपोरा में मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर
श्रीनगर, 17 नवंबर: जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम जिले के पोंबई और गोपालपोरा गांवों में ये एनकाउंटर हुए, जिसमें 5 आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों ही जगहों पर शाम तक भी मुठभेड़ जारी थी। आतंकियों के होने की सूचाना पर पोंबई में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।

आईजीपी कश्मीर ने कहा कि आज पुलवामा पुलिस और सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए बड़े हादसे को टाला है। पुलवामा पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने लश्कर आतंकियों को सहयोग करने के आरोप में आमिर बशीर और मुख्तार भट को गिरफ्तार किया है। नाके पर चैकिंग के दौरान इनको गिरफ्तार किया गया। इनके पास से इस्तेमाल के लिए तैयार दो आईईडी मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है।
Recommended Video
बारामुला में ग्रेनेड हमला
राज्य के बारामुला में आज ग्रेनेड हमला भी हुआ है। पलहालन पट्टन के पास सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में दो सीआरपीएफ जवान और एक नागरिक घायल हो गया। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत की बात ये है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications