जम्मू से बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना
बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू कश्मीर से रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को प्रशासन की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के इस जत्थे को रवाना किया गया है।
जम्मू कश्मीर के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। इस यात्रा की आज से शुरुआत हुई है। यह यात्रा अगले 11 दिन तक चलेगी। सभी श्रद्धालुओं के मेरी शुभकामनाएं।
Recommended Video

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की शुरुआत आज यानि 18 अगस्त से हो रही है और यह 27 अगस्त तक चलेगी। बूढ़ा अमरनाथ में भक्तों का अटूट विश्वास है। इस यात्रा की शुरुआथ पर एडीजीपी मुकेश सिंह ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
इस यात्रा को हर वर्ष सावन महीने में शुरू किया जाता है। इस यात्रा के दौरान भक्त मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद लेते हैं। बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में प्राकृतिक रूप से एक बर्फ का शिवलिंग बना है। इसकी लोग पूजा करते हैं।
यह मंदिर जम्मू क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। यह यात्रा पवित्र गदा के आगमन के साथ पूरी होती है। यह पुल्सता नदी के किनारे स्थित है। मंदिर में जाने से पहले श्रद्धालु इस नदी में स्नान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications