Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू कश्मीर में तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से तनाव बढ़ गया है। रियासी में 9 जून को श्रद्धालुओं की बस पर आतंकी हमले के बाद एक बार फिर से कठुआ में आतंकी हमला हुआ है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना के अस्थायी ऑपरेटिंग बेस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की है।

इस गोलीबारी में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। वहीं एक आम नागरिक इस एनकाउंटर में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

jammu kashmir

पुलिस ने बताया कि डोडा जिले के चत्तरगल्ला इलाके में यह एनकाउंटर हुआ है। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया गाय है। पिछले तीन दिनों में घाटी में यह तीसरा आतंकी हमला है। पहले रियासी उसके बाद कठुआ और अब डोडा।

कठुआ में आतंकी हमले के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यहां सेना ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन कर रही है। बीती रात दो में एक आतंकी को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया जबकि दूसरे आतंकी की तलाश जारी है।

जम्मू कश्मीर के एडीजीपी आनंद जैन ने कहा कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है जबकि एक नागरिक घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। एनकाउंटर अभी भी जारी है और मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

कठुआ जिले में एक घर के भीतर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद एनकाउंडर हुआ था। जिसके बाद डोडा जिले में आतंकियों ने हमला किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कठुआ के सैदा सुखल गांव में एक घर में गोलीबारी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+