अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, एक आतंकी ढेर
श्रीनगर, 24 दिसंबर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। यह एनकाउंटर अनंतनाग के अरवानी इलाके के मुमांहल इलाके में चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हैं। एनकाउंटर की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी ट्वीट करके दी है। सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मारे गए आतंकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षाकर्मियों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और एनकाउंटर शुरू हो गया।













Click it and Unblock the Notifications