Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू- कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता

जम्मू कश्मीर में रविवार (22 अक्टूबर) देररात करीब 11 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ इलाके में सबसे अधिक तीव्रता थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को रात को 10 बजकर 56 मिनट पर ये भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर जिसकी 3.5 की तीव्रता मापी गई।

किश्तवाड़ में आए भूकंप की तीव्रता कम थी जिसके वजह से किस प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं नेपाल में रविवार हो ही दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम को 5 बजकर 18 मिनट दूसरी बार नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 थी। जबकि इससे पहले सुबह 7:24 पर एक झटका आया था। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। नेपाल मे पहली बार आए भूकंप के झटके भारत के भी कुछ हिस्से में महसूस किया गया। लेकिन तीव्रता बहुत कम थी, जिसके जलते किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान की खबर नहीं है।

Earthquake in Jammu Kashmir

पटना के गर्दनीबाग इलाके में करी 3-4 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नेपाल के काठमांडू के पास भूकंप का केंद्र था, जबकि दूसरे भूकंप का केंद्र तिब्बत था। जिसके झटके बिहार और पश्चिम बंगाल तक महसूस किए गए।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नेपाल के आए भूकंप के झटके बिहार-यूपी के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के ठूठीबाड़ी व सौनोली, सिद्धार्थनगर, बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ, प्रयागराज में महसूस किए गए। बिहार में चंपारण, मधुबनी, सारण, सीवान, गोपालगंज समेत बॉर्डर जिलों में असर ज्यादा हुआ। इधर, पटना, गया, सासाराम होकर भूकंप के झटका पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमावर्ती जिलों में भी धरती हिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+